• Wed. Nov 11th, 2026

सागिपी गांव में पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी अनूठी झलक

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोड़ांग पंचायत अंतर्गत सागिपी गांव में बुधवार को छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में भाजपा नेता सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.इस दौरान उन्होंने छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी पारंपरिक एवं लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को अभिव्यक्त करने वाली विशिष्ट कला है. ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिले और लोक कला को संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिल सके.कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मुखौटों, संगीत और मनमोहक भाव-भंगिमाओं के माध्यम से छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी.इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपरा, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली.मौके पर पंचायत के मुखिया माझी जोंको, मुंडा घनश्याम डोंगो, मंगल सिंह सामड़, जगत पाल मुंडा, कृष्णा मारला, हरि सिंह डोंगो, कैईरा डोंगो, विशाल डोंगो, डांगुर सिंह जामुदा, लखन डोंगो,सूरज खंडायईत, मरकुश गागराई, वीरसिंह हांसदा, कुशल गागराई, रामराई सामड,तुराम सामड़, कांडे परिया के अलावे स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed