
सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी भाई-चारगी के साथ मुहर्रम का जुलुस के दौरान सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया में दिन शुक्रवार को हिंदू- मुस्लिम एकता का संदेश दिया। जुलुस के दौरान ढोल- ताशे, ताजिया खेल एवं अस्त्र-शस्त्र का जमकर परिचालन एवं प्रदर्शन हुआ। जुलुस में गंगा-जमुना तहजीब भी देखने को मिला। इस दौरान हिंदू भाइयों ने मुस्लमान भाइयों को पगड़ी, माला पहनाकर एवं गले लगाकर मुहर्रम की बधाई व शुभकामनाएं दी तथा एकता का परिचय दिया।
हिंदू भाइयों ने स्वागत में कोल ड्रिंक, पानी, बिस्कुट एवं फुल मलादे के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड फुटबॉल क्लब हजारीबाग के सचिव सह समाजसेवी अभय शंकर पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार यादव ने किया। यह परंपरा मुहर्रम के मौके पर हिन्दू भाईयों द्वारा लगातार 26 वर्षों से अधिक से चलता आ रहा है। इसकी जानकारी समाजसेवी अभय शंकर पासवान ने दी।

मौके पर विशेष रूप से गिरिजा राम पासवान, रविचंद्र पासवान, उदय शंकर पासवान, प्रमोद कुमार पासवान, विनय कुमार यादव, अभय शंकर पासवान, विकास कुमार पासवान, हरेंद्र कुमार, विशाल कुमार,

अनिल कुमार पासवान, तपेश्वर मुन्ना पासवान, धर्मचंद पासवान, दीपक कुमार, बाबूलाल राम, शैलेश कुमार पासवान, नवीन कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार पासवान, अनिल कुमार पासवान, शशि कुमार के अलावे ओरिया अंजुमन सदर महजीद अंसारी,
अंजुमन सेक्रेटरी जलील अंसारी, खलीफा शौकत अली, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, महबूब आलम, आशिक हुसैन रमजान अली, मोहम्मद इस्लाम, गुलाम जिलानी, मोहम्मद सरफराज, फूल मोहम्मद, मुजफ्फर अली, मोहम्मद समसुल, मोहम्मद यूसुफ सहित कई मुस्लिम भाई उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
