
सरायकेला : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और स्वर्गीय शिव नारायण गोप की स्मृति में IBC क्रिकेट क्लब, इचाडीह (बाबूडीह) द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*आदित्यपुर 11 ने जीता खिताब*

प्रतियोगिता में जिले की 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में आदित्यपुर 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं जंतर-मंतर, इचाडीह की टीम उप-विजेता रही।

विजेता और उप-विजेता दोनों टीमों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ने ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर हिमांशु शेखर गोप, सुनील गोप, राजगोपाल कुमार, रमेश गोप, रामगोपाल कुमार, सदानंद कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। खिलाड़ियों ने देशभक्ति और खेल भावना का परिचय दिया।
आयोजन समिति टूर्नामेंट का सफल आयोजन सिरुम क्रिकेट टीम द्वारा किया गया। आयोजन में सुमन मुखर्जी, अबनी कुमार, अजय सिंह सरदार, आनंद प्रमाणिक, पलाश दत्त, मेधनाथ महतो, संजय महतो, तरणी सिंह, सुमन महतो, विकल कुमार, अधिरथ महतो, राजू मंडल, दिनेश कुमार, गणेश सिंह, सुदीप कुमार, छोटकू महतो, श्यामल दास* सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
