• Fri. Apr 17th, 2026

सरायकेला : होली पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में प्रशासन सख्त,मुख्य सचिव के आदेशों पर जोर।

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026
crescent ad

 

चांडिल अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में मुख्य सचिव के आदेशों को सुनाते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में पुलिस लगातार भ्रमणशील रहेगी, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच तेज करने के निर्देश दिए गए।होली पर अनुमंडल क्षेत्र में शराब की बिक्री व सेवन पूरी तरह बंद रहेगा। अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

बैठक में चांडिल बाजार में साफ-सफाई, गौरांगकोचा में सड़क पर झूलते बिजली के तार, रेलवे फाटक के लंबे समय तक बंद रहने, अबाध बिजली व जलापूर्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *