
गुरुवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला स्तरीय 53वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सेकंड लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि श्री सनत आचार्य तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और फुटबॉल को किक मारकर खेल का विधिवत शुभारंभ किया।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक वर्ग की प्रथम स्थान प्राप्त विजेता टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता का सफल संचालन फुटबॉल ओलंपिक संघ के सचिव श्री दिलदार के नेतृत्व में मैच रेफरी और जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के सहयोग से किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम (विजेता टीमें)
अंडर – 17 बालक
प्रथम – अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल कवाली, गम्हरिया।
द्वितीय – एस टी आर हाई स्कूल, संजय ,सरायकेला।
तृतीय – +2 गवर्नमेंट हाई स्कूल खरसावां
अंडर -15 बालक
प्रथम – आदर्श मिडिल स्कूल खरसांवा।
द्वितीय – उत्क्रमित हाई स्कूल किता,राजनगर।
तृतीय – पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल भद्रूडीह, सरायकेला ।
जिला स्तरीय सुब्रतो कप के विजेता सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित करती हुई उनका उत्साह वर्धन किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
