• Thu. Apr 23rd, 2026

सरायकेला: बच्चा चोर की अफवाह से सावधान, चौका पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान; चौक-चौराहों पर लगाए बैनर

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : राज्य में फैल रही बच्चा चोर की अफवाह को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस सतर्क हो गई है। चौका थाना पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए थाना परिसर एवं क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार शुरू किया है।

 

*”कानून हाथ में न लें, अफवाह पर ध्यान न दें”:*

 

पुलिस ने साफ कहा है कि बच्चा चोर की अफवाह से सावधान रहें और कानून अपने हाथ में न लें। सिर्फ शक के आधार पर भीड़ द्वारा किसी की पिटाई करना अनुचित तथा गैर-कानूनी है। कई बार पकड़े गए लोग जांच में निर्दोष भी निकलते हैं।

 

सरायकेला-खरसावां पुलिस की अपील: ..?

 

चौका पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान के तहत चौका समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर सक्रियता दिखाई है। बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को समझाया जा रहा है कि अफवाह फैलाने और हिंसा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

 

*संदिग्ध दिखे तो डायल-112 पर दें सूचना:*

 

पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो तो उसे बच्चा चोर बताकर मारपीट न करें। तुरंत डायल-112 पर या नजदीकी थाना को सूचना दें। पुलिस खुद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

 

*”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, अफवाह न फैलाएं”:*

 

चौका थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और मैसेज की सत्यता जांचे बिना उसे आगे न बढ़ाएं। अफवाह से समाज में भय और अराजकता फैलती है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

 

पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *