• Sun. Nov 22nd, 2026

सरायकेला : प्रधानमंत्री / आबुआ आवास लाभुकों का गृह प्रवेश संपन्न, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावां प्रखंड कुकड़ू अंतर्गत ग्राम पंचायत बेराशी – सिरूम, लेटेमदा में प्रधानमंत्री आवास / आबुआ आवास योजना के लाभुकों का विधिवत गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में लाभुक श्री निखिल चंद्र महतो, श्रीमती उर्मिला महतो सहित प्रखंड के अन्य लाभुकों के नए आवास का गृह प्रवेश जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रतिमा बाला पातर, मुखिया श्री मस्जिद सिंह, जिला पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्री युधिष्ठिर मांझी, स्वयं सेवक श्री संजय कुमार महतो, श्रीमती सबिता महतो, श्री शक्तिपद महतो द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर संपन्न कराया गया।

 

*गरीब परिवारों को मिल रहा पक्का मकान – मधुश्री महतो*

 

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एवं आबुआ आवास योजना से गरीब परिवारों को पक्का मकान मिल रहा है, यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हर जरूरतमंद परिवार को आवास मिले, यही हमारा प्रयास है।

 

प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर ने लाभुकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी लाभुक अपने नए घर में सुख-शांति से रहें और सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ लें।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, लाभुक परिवार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *