
सरायकेला : तिरूलडीह थाना क्षेत्र में नीलाम बालू की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध बालू परिवहन और सीज वाहनों को रात में छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह ग्राम प्रधान अशोक कुमार साहू ने लगाया है।
तिरुलडीह स्थित निजी आवास में प्रेस वार्ता करके पत्रकार को अशोक साहू ने बताया कि 5 अगस्त को तिरूलडीह में 3 हाइवा बालू लोड करके आ रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर 1 हाइवा को मौके पर पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि गाड़ी में 600 सेफ्टी बालू लदा था, जबकि चालान सिर्फ 400 सेफ्टी का था। वह चालान भी डुप्लीकेट था और स्कैन नहीं हो रहा था।

ड्राइवर ने स्थानीय मीडिया के सामने स्वीकार किया कि वह 500 सेफ्टी माल लेकर जा रहा था। सूचना पर जिला खन पदाधिकारी DMOऔर थाना प्रभारी कार्तिक सिंह को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एक हाइवा को जप्त कर थाने ले गए।

अशोक साहू का आरोप है कि पीछे 2 अन्य ओवरलोड हाइवा भी खड़े थे, जिनका GPS फोटो और नंबर DMO को भेजा गया था। लेकिन उन गाड़ियों को जप्त नहीं किया गया।
रात में छोड़ दिए गए वाहन
आरोप है कि रात 12 से 1 बजे के बीच जप्त हाइवा को भी थाना से छोड़ दिया गया। इसके अलावा पहले से तिरूलडीह में सीज पड़ा बालू भी नीलाम बालू के नाम पर बेच दिया गया।
हजारों सेफ्टी बालू की चोरी ,अशोक साहू ने कहा कि सुबर्णरेखा नदी से ऑक्सन के नाम पर बालू की खुलेआम चोरी हो रही है। एक हाइवा का 400 सेफ्टी का चालान काटकर 3-4 बार माल ढुलाई की जा रही है। जमशेदपुर के एक ठेकेदार द्वारा एक दिन में 5 से 7 हाइवा बालू ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि खनन विभाग के रिकॉर्ड में जांच की जाए तो एक बार का चालान काटकर कई बार माल ढोया जा रहा है। यह पूरी तरह से नाइंसाफी है।
कार्रवाई की मांग
अशोक साहू ने कहा कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला खन पदाधिकारी को लिखित रूप से की जाएगी। जरूरत पड़ी तो वे इस मामले को केंद्र तक ले जाएंगे।
उन्होंने मांग की कि जितना माल जप्त हुआ है उतना ही मिलना चाहिए। जो माल पहले से जप्त था उसका भी हिसाब होना चाहिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
