• Mon. Nov 23rd, 2026

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया एनएच 32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में सोमवार संध्या करीब 6:35 बजे फिर एक सड़क हादसा हो गया। एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मारकर भाग निकला।

 

फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद यह चौथी दुर्घटना है। ग्रामीणों का आरोप है कि फ्लाईओवर के समीप मजबूत स्पीड ब्रेकर नहीं बनने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

 

घायलों की पहचान गुंडा बिहार निवासी बासुदेव सिंह के पुत्र एवं उनके साथी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले दिन अंचल अधिकारी के आश्वासन पर जाम खुलवाया गया था, लेकिन अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं बना। ऐसे ही हालात रहे तो पुनः सड़क जाम करने पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों ने नीमडीह अंचल पदाधिकारी के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *