• Fri. May 29th, 2026

सरायकेला: चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में रबी धान की फसल बर्बाद, किसान बेहाल

admin's avatar

Byadmin

May 29, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रसुनिया पंचायत के रुआनी टोला, पिलायडीह, हाथीनादा, रसुनिया, हेवन पंचायत, काशीपुर, कल्याणपुर, धातकीडीह, अंडा, हुटू, ओड़िया, गुंडा पंचायत के लावा, सीमा, गुंडा आदि गांवों के किसान बहुउद्देशीय परियोजना से बने चांडिल डैम जलाशय के जलस्तर बढ़ने से परेशान हैं। रबी फसल की पकी हुई धान की खेती में पानी घुसने से किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

 

*दो दिन की बारिश बनी आफत*

बताया जा रहा है कि लगातार दो दिनों से हो रही बरसात के कारण डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। आज हालात ये हैं कि डैम का पानी खेतों में भर गया और कटाई के लिए तैयार धान की फसल जलमग्न हो गई। रसुनिया निवासी किसान जगन्नाथ मार्डी ने दुख जताते हुए कहा कि सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया।

 

*हाथी और पानी की दोहरी मार*

दूसरी ओर चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों के आतंक से जूझकर गरीब किसानों ने किसी तरह धान की खेती की थी। अब गर्मी के मौसम में अचानक डैम का पानी बढ़ने से खेतों में घुस गया। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

प्रति एकड़ 22 हजार का नुकसान

किसानों का कहना है कि प्रति एकड़ जमीन में रबी फसल धान उत्पादन में धान बीज 400 रुपये किलो, दवा, कीटनाशक, जुताई, रोपनी, कटाई से लेकर घर के खलिहान तक 20 से 22 हजार रुपये तक खर्च होता है। इस वर्ष कटाई से पहले ही खेत में पानी घुस गया। पूरी फसल सड़ने की कगार पर है।

मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चांडिल डैम प्रबंधन की लापरवाही की जांच कराने और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के जलस्तर बढ़ा दिया गया। अगर समय पर सूचना मिलती तो फसल बचाई जा सकती थी। चांडिल डैम का रेडियल खोले नहीं तो उग्र आंदोलन करने पर किसान मजबूर होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *