
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल के लिए मंगलवार का दिन गौरव का रहा। ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव निवासी प्रीति महतो ने संस्कृत ऑनर्स में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में XLRI सभागार में उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मौजूदगी में कुल 54 छात्राओं को गोल्ड मेडल और 1990 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इन्हीं में प्रीति भी शामिल रहीं।

किसान की बेटी, मेहनत से मुकाम -प्रीति के पिता गुणाधर महतो किसान और मां सुगामनी महतो गृहणी हैं। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई शहीद अजीत धनंजय महतो शिक्षा निकेतन, चोगा से, इंटर महिला कॉलेज चाईबासा से और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय से संस्कृत ऑनर्स में 77% अंकों के साथ स्नातक किया। उन्होंने http://D.El.Ed भी किया है और वर्तमान में संस्कृत में MA कर रही हैं।

प्रीति समाजसेवी सह आजसू नेता हरेलाल महतो के भाई अमित महतो की पत्नी हैं। 2025 में विवाह के बाद भी उन्होंने ससुराल धातकीडीह, चांडिल में रहकर पढ़ाई जारी रखी।
उनकी इस उपलब्धि पर मायके, ससुराल और पूरे ईचागढ़-चांडिल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
