• Wed. Nov 11th, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धन पूजा के बाद सोहराई पर्व की धूम, गांगुडीह पुनर्वास स्थल में बैल खुटान का हुआ आयोजन, नगाड़ा-ढोल की थाप पर झूमे ग्रामीण ।

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धन पूजा के पश्चात सोहराई पर्व की धूम मची हुई है। प्राचीन काल से चली आ रही परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार दीपावली के बाद विभिन्न गांवों में बैल की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद बैल को सजाया जाता है और गांव के मैदान में आयोजित बैल खुटान में *“भाला ओहिरे, छुटु मुटू कुलया बोलोदा रे”* गीतों के साथ नगाड़ा, ढोल जैसे वाद्य यंत्रों की थाप पर चमड़े से खेलाया जाता है। इस दौरान बैल को मारने वाले बैल मालिकों को पुरस्कृत भी किया जाता है।

 

चांडिल अनुमंडल के गांगुडीह पुनर्वास स्थल में बैल खुटान के साथ-साथ सोहराई पर्व भी प्रस्तुत किया गया एवं सोहराय नृत्य का आयोजन किया गया।

 

इस आयोजन में संथाल समाज की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी के श्यामल मार्डी अपने साथियों के साथ शामिल हुए।

 

ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत, सामाजिक एकता और आदिवासी पहचान को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाइके बाबा कालीचरण मुर्मू, बितन हांसदा, गुरुचरण मुर्मू, उजार मुर्मू, धनीराम सोरेन, सोनू बेसरा, श्यामल मार्डी आदि लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed