• Mon. Oct 12th, 2026

सरायकेला : आजसू छोड़ भाजपा में आए हरेलाल, पर सुर्खियां बटोर ले गए कुंदन कुमार

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां जिला इकाई द्वारा चांडिल अनुमंडल के भादुडीह फुटबॉल मैदान में सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू छोड़कर हरेलाल महतो भाजपा में शामिल हुए।

 

लेकिन मंच पर सदस्यता ग्रहण चल रहा था और मैदान में चर्चा सिर्फ एक नाम की थी – *कुंदन कुमार*।

 

मैदान में जो भीड़ उमड़ी, उसका बड़ा हिस्सा कुंदन कुमार को देखने-सुनने पहुंचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वे सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम देर शाम शुरू हुआ, फिर भी भीड़ का उत्साह कम नहीं हुआ।

 

लोगों ने कहा – हम लोग सुबह से इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे हैं। कुंदन को देखकर खुशी हुई। मैदान में भाजपा के आयोजन की वजह से भीड़ जरूर दिख रही है, लेकिन इसका बड़ा श्रेय कुंदन कुमार के कार्यक्रम को जाता है।”

 

एक तरफ मंच से भाजपा में शामिल होने और राजनीतिक भाषणों की बात हो रही थी, वहीं मैदान में कुंदन कुमार के प्रोग्राम को लेकर जबरदस्त चाहत देखी गई। दिनभर इंतजार के बावजूद दर्शक मैदान छोड़कर नहीं गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *