• Sun. Nov 15th, 2026

सरायकेला। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए खरकई नदी घाट जाने वाले मार्ग पर बिछाया गया पुआल

admin's avatar

Byadmin

Nov 15, 2026
crescent ad

 

 

*सरायकेला -* लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत के साथ ही सरायकेला में विधायक प्रतिनिधि *सानंद आचार्य* तथा समाजसेवी *राजेश साहू* ने व्रतियों की सुविधा के लिए रविवार को इंद्रटांडी स्थित जामवंती फार्म हाउस, मौलिक बांध से लेकर जगन्नाथ मंदिर होते हुए खरकई नदी घाट तक जाने वाली अत्यंत उबड़-खाबड़ सड़क पर पुआल बिछाया गया।

 

इस मार्ग से गुजरने वाली छठ व्रतियों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को कंक्रीट, पत्थर और धूल-मिट्टी से होने वाली कठिनाई और पैरों में चोट लगने के कष्ट से बचाने के लिए यह पहल की गई है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री *चंपाई सोरेन* के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य की देखरेख में यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ। इस नेक काम में समाजसेवी राजेश साहू ने पुआल की व्यवस्था कर अपना सहयोग प्रदान किया।

 

दिन भर चले इस कार्य से सड़क को पैदल चलने लायक बनाया गया। पुआल बिछ जाने से अब व्रतियों को नदी तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य ने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा करना ही हमारा परम धर्म है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *