• Sun. Nov 15th, 2026

सीनी ओपी क्षेत्र के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य

admin's avatar

Byadmin

Nov 15, 2026
crescent ad

 

 

*हजारों छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की सूर्यदेव की पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल रहा तैनात।*

 

सीनी /सरायकेला -लोक आस्था का महापर्व छठ सिनी ओपी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। रविवार की शाम छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सीनी ओपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान रेल सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र यादव, राकेश कुमार, मीणा हेड कांस्टेबल, उमाशंकर प्रधान, रेनू कुमारी, रूपा विश्वास, महिला कांस्टेबल, हरे कृष्ण महतो, सहायक अवर निरीक्षक आरक्षी विकास प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपस्थित रहे।

 

पुलिसकर्मियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महापर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में छठ महापर्व का पहला अर्घ्य संपन्न हुआ। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *