• Wed. Sep 2nd, 2026

समाजसेवी गौरांगो दत्ता के पहल से आयुष्मान भारत योजना का मिला लाभ, एम्स भुवनेश्वर में आज ही होगी द्रौपदी कारेक की सर्जरी

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2026
crescent ad

 

 

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम): बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के डोमजुड़ी निवासी एक जरूरतमंद परिवार के लिए समाजसेवी सरायकेला जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी गौरांगो दत्ता मददगार साबित हुए हैं।

एक गंभीर बीमारी से जूझ रही डोमजुड़ी निवासी द्रौपदी कारेक का इलाज भुवनेश्वर स्थिति एम्स (AIIMS) अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें जल्द से जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी थी, जिसमें अनुमानित खर्च करीब 4 से 5 लाख रुपये बताया गया था।

 

दो बार टल चुकी थी सर्जरी

 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना बेहद मुश्किल था। आयुष्मान भारत कार्ड होने के बावजूद तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से समय पर अप्रूवल नहीं मिल पा रहा था। अप्रूवल के अभाव में दो बार तय सर्जरी टालनी पड़ी, जिससे मरीज की हालत को लेकर परिजन काफी हताश और चिंतित थे।

 

समाजसेवी के प्रयास से मिला तुरंत अप्रूवल

 

परेशान परिजनों ने समाजसेवी गौरांगो दत्ता से संपर्क कर पूरी स्थिति की जानकारी दी। मामले की संवेदनशीलता और मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए समाजसेवी ने बिना समय गंवाए तत्काल आयुष्मान भारत की संबंधित टीम व अधिकारियों से संपर्क साधा।

उनके त्वरित प्रयास से महिने से लटके अप्रूवल की कागजी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आज ही पूरा कराया गया और एम्स प्रबंधन को आयुष्मान योजना का अप्रूवल प्राप्त हो गया।

 

परिवार ने जताया आभार

 

अप्रूवल मिलते ही एम्स के डॉक्टरों ने आज ही द्रौपदी कारेक की सर्जरी करने की तैयारी पूरी कर ली है। समय पर मिली इस बड़ी मदद से पीड़ित परिवार को बहुत राहत मिली है और उनकी आंखों में उम्मीद की नई किरण जगी है। परिजनों ने संकट की घड़ी में साथ देने के लिए समाजसेवी गौरांगो दत्ता और आयुष्मान टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *