• Sat. May 23rd, 2026

सफाई कर्मियों की बहाली की मांग तेज, 25 मई को धरना और 26 से पूर्ण सफाई बंद की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

बेरमो – झारखण्ड राज्य SC/ST अधिकार मोर्चा ने डीवीसी बोकारो थर्मल इकाई में 26 मई 2026 से सम्पूर्ण सफाई कार्य ठप करने की घोषणा की है. स्थानीय SC/ST सफाई मजदूरों की वर्षों से लंबित बहाली मामले में प्रबंधन द्वारा SDM के आदेश की अनदेखी से नाराज मोर्चा ने यह फैसला लिया है.

मोर्चा ने मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान, बो.ता.वि.केन्द्र को पत्र लिखकर बताया कि बोकारो थर्मल के स्थानीय SC/ST सफाई मजदूरों की समस्या को लेकर मोर्चा ने बेरमो SDM मुकेश मछुआ के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. SDM ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए डीवीसी प्रबंधन को तीन पत्र भेजकर कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया. 24 जनवरी 2026 को SDM की उपस्थिति में डीवीसी के जी.एम. ए.ए. कुजूर व अन्य अधिकारियों के साथ मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में SDM ने भुक्तभोगी मजदूरों की त्वरित बहाली का आदेश दिया, जिस पर जी.एम. ने एक माह का समय मांगा था.

मोर्चा का आरोप है कि निर्णय का पालन नहीं किया गया. मार्च-अप्रैल 2026 में डीवीसी अस्पताल में सिर्फ साफ सफाई कर्मियों की बहाली की गई. अधिकारियों के भेदभाव पूर्ण रवैये से नाराज मोर्चा ने डीवीसी कॉलोनी, अस्पताल, हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, सिविल विभाग, प्रशासनिक भवन और प्लांट के सभी विभागों की सफाई बंद करने का ऐलान किया है.

मंच ने चेतावनी दी है कि बोकारो थर्मल में गंदगी से वातावरण प्रदूषित होने की पूरी जवाबदेही स्थानीय प्रबंधन की होगी.

 

*आंदोलन का कार्यक्रम:*

1. *25 मई 2026, सोमवार:* बीटीपीएस प्लांट गेट पर एक दिवसीय धरना.

2. *26 मई 2026, मंगलवार:* सुबह 6 बजे से सम्पूर्ण सफाई कार्य ठप.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *