• Sat. May 23rd, 2026

सांसद की पहल से लगाए गए ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

 

नावाडीह / बेरमो तुलसी प्रसाद

नावाडीह प्रखंड के सदर पंचायत स्थित बासीबेड़ा गांव में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पहल से 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन आजसू पार्टी के बोकारो जिला सचिव बॉबी पटेल,छात्र संघ सचिव विक्की शर्मा,

युवा नेता सावन कुमार,ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर व नारियल फोड़कर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बिजली की समस्या थी ।

इसकी सूचना गिरिडीह सांसद को दी गयी थी। आज ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लोगों ने राहत की सांस ली और खुशी व्यक्त करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया। मौके पर जानकी तुरी, रवि कुमार, राजू ठाकुर, भीम तुरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *