• Fri. Jul 10th, 2026

सदाचार समिति ने पश्चिमी सिंहभूम में अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा की, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2026
crescent ad

 

*चाईबासा* झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा कर विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा की। जिला आगमन पर उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने समिति के सभापति रामचंद्र सिंह तथा समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

इसके बाद परिसदन सभागार में समिति के सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला सामान्य शाखा प्रभारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। समिति ने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी आश्रितों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर बहाली सुनिश्चित की जाए।

 

सदाचार समिति ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभुकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े, इसके लिए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए और नियमानुसार समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। समिति ने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ मामलों के निपटारे पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *