• Tue. Oct 13th, 2026

सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत, पिकअप वैन चालक फरार

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – सरायकेला थाना क्षेत्र के बांधडीह चौक के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भालूबासा निवासी 35 वर्षीय संजीव महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, संजीव महतो मंगलवार सुबह अपने पिता को गम्हरिया छोड़कर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बांधडीह के समीप तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजीव बाइक समेत दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बीच पिकअप वैन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। तेज रफ्तार वाहनों को गड्ढों से बचाने के दौरान कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। लोगों ने सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *