
धनबाद पुलिस लाइन के समीप बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपना वाहन रुकवाया और अपने सहयोगियों की मदद से चोटिल लोगों को स्वयं उठाकर एसएनएमसीएच अस्पताल पहुंचाया।
मेयर संजीव सिंह ने बिना समय गंवाए घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाकर उनके इलाज की व्यवस्था कराई। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

घटना के दौरान मेयर द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। समय पर उपचार मिलने से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
