• Fri. Jun 26th, 2026

सड़क सुरक्षा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : जिला परिषद चाईबासा में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन एवं उपाध्यक्ष रणजीत यादव ने संयुक्त रूप से त्रिशानु राय को शॉल ओढ़ाकर एवं नेक नागरिक का सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

त्रिशानु राय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है

और इससे उन्हें भविष्य में भी समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार , सिविल सर्जन डॉ.जुझार माझी , एडीसी किस्टो कुमार बेसरा , जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *