• Fri. Jun 26th, 2026

सरायकेला में छात्रा को गेहुअन सांप ने काटा, समय पर इलाज से बची जान

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – सरायकेला प्रखंड के ताबलापुर निवासी 9वीं कक्षा की एक छात्रा परी साहू को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गेहुअन (कोबरा) सांप ने काट लिया। बताया गया कि छात्रा घर में बक्से में कुछ खोज रही थी। इसी दौरान बिल से निकले सांप ने उसके पैर में डंस लिया।

घटना के तुरंत बाद परिजन छात्रा को सदर अस्पताल, सरायकेला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। समय पर उपचार मिलने से छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि गर्मी और बरसात के मौसम में सांप अक्सर घरों के सूखे और सुरक्षित स्थानों में छिप जाते हैं। ऐसे में रात के समय बाहर निकलते या घर के अंधेरे स्थानों में जाते समय टॉर्च या रोशनी का उपयोग अवश्य करें।

साथ ही डॉक्टरों ने सलाह दी कि यदि किसी व्यक्ति को जहरीला सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उचित इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *