• Fri. Jun 26th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

राजनगर, 26 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के सचिव माननीय तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर, महेशकुदर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में पीएलवी रवि कान्त भकत ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार एवं दुरुपयोग के विरुद्ध भारतीय कानूनों में कठोर दंडात्मक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य मणिक लाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र का भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है। इसलिए सभी बच्चों को मादक पदार्थों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

शिक्षिका पूर्णिमा महतो ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कक्षा दस के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से “नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध सदैव जागरूक रहने” की शपथ ली।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मणिक लाल महतो, प्रदीप कुमार महतो, विद्यासागर महतो सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं कक्षा दस के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *