
चक्रधरपुर। आगामी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर रविवार, 9 अगस्त को नगर परिषद विवाह भवन में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों के अलावा श्रद्धालु, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने की। इस दौरान आगामी 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अपने बहुमूल्य सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की।

बैठक में कथा आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। समिति की ओर से बताया गया कि श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश कर, दिलीप प्रधान, राधेगोविन्द प्रधान, भगवती प्रधान, सुलोचना प्रधान, मनोज भागेरिया, विनोद कुमार साहू, मिहिर प्रधान, भवानी मिश्रा, भगवती दीक्षित, सरोज प्रधान, सनत प्रधान, दिलीप कुमार महतो, हिमांशु प्रधान, राजीव सिंहदेव सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
