• Fri. Aug 7th, 2026

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में हुआ आगाज़ ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय का ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ का आयोजन एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नव-नामांकित विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिल्लो पारिख, चेयरमैन, सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल (निदेशक, वैदेही मोटर्स) थे तथा सम्मानित अतिथि रवि एस. राजहंस, डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर), रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, अनिमेष आनंद, सीनियर एसडीएम, ओरेकल इंडिया, धर्मेंद्र प्रधान, मेंबर, झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल, तथा दिनेश कुमार रंजन, डिप्टी रीजनल डायरेक्टर, जियाडा थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील केडिया तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार कौशिक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि डिल्लो पारिख ने अपने संबोधन में कहा कि “स्टूडेंट्स, आज आपकी एक महत्वपूर्ण यात्रा आरंभ हो रही है, जो आपके आगे के जीवन की राह तय करेगी। आप उत्तरदायित्व निभाने वाले और नई चीजों को अपनाने वाले बनें। विद्यार्थियों, आप अनुशासित रहें। आप केवल कक्षा में ही न पढ़ें, बल्कि कक्षा के बाहर भी काफी चीजें हैं सीखने के लिए, आपको उन्हें भी आत्मसात करना चाहिए। यही सारी चीजें आपको व्यावसायिक रूप से तैयार करेंगी। मेरी ओर से सफलता का मूल मंत्र यही है कि आप बड़े सपने देखें और कठिन परिश्रम करें, ताकि वे सपने सच हो सकें।” जीवराज सिंह संधू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि “आप फोन को अपने साथ रखते हैं, लेकिन यह आप पर है कि आप उसका समुचित और उचित उपयोग कैसे करेंगे? आपके हाथ में फोन के रूप में एक बहुत बड़ी शक्ति है। अब आपको समझना है कि आप इसका प्रयोग अपने जीवन में कैसे करते हैं। आप अपने जीवन में मूल्यों को अपनाएँ, यह आपके अंदर नैतिकता के गुण विकसित करेंगे। साथ ही आप दलीय भावना के साथ आगे बढ़ें।”

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने अपने नव-नामांकित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप जो आज यहाँ तक पहुँचे हैं, इसमें आपका अथक परिश्रम रहा है। साथ ही आपके माता-पिता की तपस्या का यह फल है कि आज आप उच्च शिक्षा लेने के लिए श्रीनाथ विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। आने वाले वर्षों में आप प्रोफेशनल डिग्री लेकर यहाँ से निकलेंगे

। आपके आगे का भविष्य आपके आने वाले वर्ष तय करेंगे। आपको आज के समय में यदि सर्वाइव करना है, तो आपको मल्टी-टैलेंटेड बनना होगा।” साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि “आप हमें सहयोग करें, आपका बच्चा अपने लक्ष्य तक जरूर पहुँचेगा।”इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘श्रीवाणी’ के वार्षिक अंक का विमोचन भी हुआ।

साथ ही डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश ने स्टूडेंट्स को परिश्रम करने और अनुशासित रहने की शपथ भी दिलवाई। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कुलसचिव डॉ. याहिया मजूमदार ने स्टूडेंट्स को श्रीनाथ विश्वविद्यालय से पीपीटी के माध्यम से परिचित करवाया।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। नव-नामांकित विद्यार्थियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक शंभु महतो तथा श्रीमती संध्या महतो उपस्थित रहे।

नव-नामांकित विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। “श्रीनाथ शंखनाद 2026” के सफल आयोजन में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश, एचआर रविकांत, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय महतो, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह एवं अन्य शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की भूमिका उल्लेखनीय रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *