• Thu. Aug 6th, 2026

Saraikela : मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं की नुक्कड़ सभा, अधिकारियों ने किया सम्मानित*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 6, 2026
crescent ad
सरायकेला – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत सरायकेला स्थित एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान के भी पी एस प्लस टू उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, सरायकेला की छात्राओं ने पात्र नागरिकों का नाम समय पर मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ सभा प्रस्तुत की।
छात्राओं ने प्रभावशाली अभिनय और जागरूकता संदेशों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से मतदाता जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागी छात्राओं को कलम भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका ,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने सभी से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने और पात्र नागरिकों का नाम समय पर मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *