• Mon. May 4th, 2026

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में जुटेगा योगियों का महाकुंभ, तैयारियों का लिया गया जायजा

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

 

, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली द्वितीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सोमवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विभिन्न विद्यालयों और आयोजन स्थल का सघन दौरा किया।

संघ के प्रतिनिधियों ने पद्मावती सरस्वती शिशु मंदिर (सीनी), श्रीनाथ स्कूल आदित्यपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल , गायत्री शिक्षा निकेतन , एन आइटी डी ए वी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल और अन्य प्रमुख विद्यालयों का भ्रमण कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर के सेमिनार हॉल का निरीक्षण किया गया, जहां 16 और 17 मई को इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि डिजिटल माध्यम से अब तक 70 से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो जिले में योग के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

मुख्य संरक्षक व पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार ने प्रतिभागियों और संस्थानों का उत्साह बढ़ाते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमें विद्यालय या संस्था से सबसे अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, उनमें सर्वाधिक भागीदारी वाले प्रथम 3 विद्यालयों संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तर के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ियों का संपूर्ण खर्च जिला संघ द्वारा वहन किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान योग खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और आर्थिक बाधाओं को दूर कर उन्हें राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना है। मौके पर सरायकेला खरसावां जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुख्य संरक्षक पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार, सह संरक्षक सुधीर सिंह, पालक अधिकारी कुमकुम सिंह श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग विभागाध्यक्ष डॉ पिंटू कुमार महतो ,कोषाध्यक्ष शिखा शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *