• Thu. Jul 23rd, 2026

श्रावणी मेला की तैयारियों का एसडीओ एवं बीडीओ ने महादेवसाल मंदिर का किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर: आगामी श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोईलकेरा ने महादेवसाल मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों, विधि-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *