• Sun. Jul 12th, 2026

शिक्षक परिवार नवीनगर करेगा जिला शिक्षा पदाधिकारी का सम्मान, शिक्षा व्यवस्था पर होगी चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Jul 12, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर (औरंगाबाद), 13 जुलाई। औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दयाशंकर सिंह के सम्मान में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को उच्च विद्यालय, नवीनगर पोखरा परिसर में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उच्च विद्यालय के प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नवीनगर विजेंद्र कुमार सिंह करेंगे। समारोह का आयोजन शिक्षक परिवार, नवीनगर द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर नवीनगर प्रखंड के सभी उच्च, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं अपग्रेड उच्च विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि समारोह एवं बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *