• Fri. Jun 5th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 5 जून 2026। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओ. पी. मिश्रा ने अपने हाथों से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक आर. के. द्विवेदी, शिक्षिका सीमा चौधरी, कार्यालय कर्मी तथा शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *