
सरायकेला- सरायकेला स्थित दीवान साईं छऊ पार्क में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर पंचायत सरायकेला द्वारा पिछले 22 दिनों से चलाए जा रहे ‘सघन सफाई अभियान’ के सफल समापन के उपलक्ष्य में किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी, पार्षदों और अधिकारियों, कर्मचारीयों ने मिलकर पार्क परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी ने आम जनता से भावुक और जिम्मेदार अपील की। उन्होंने कहा:
“पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सब का सामूहिक कर्तव्य है। हमें अपने जीवन के खास दिनों, जैसे—अपना जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अपने माता-पिता के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।”
अध्यक्ष ने आगे याद दिलाते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में मानसून की शुरुआत होने वाली है। यह पौधा लगाने का सबसे सही समय है। उन्होंने जनता से सिर्फ पेड़ लगाने तक ही सीमित न रहने, बल्कि ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ के संकल्प के साथ पौधों की सुरक्षा करने का भी आग्रह किया।
पिछले 22 दिनों से नगर पंचायत सरायकेला द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के सफल समापन पर नगर के पर्यावरण को सुदृढ़ करने के लिए यह वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष अविनाश कवि ,नगर के सभी वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर सुमित सुमन, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी और सफाई मित्र सभी ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने और जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उपस्थित जनसमूह ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की और अपने घरों के आसपास सफाई रखने व पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
