• Sat. May 30th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

May 30, 2026
crescent ad

 

आद्रा :“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इसी क्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा ट्रेन संख्या 22812 राजधानी एक्सप्रेस के वेंडरों के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य जनित रोगों (Food-borne Diseases) की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। वेंडरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के वितरण तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इसके अतिरिक्त, भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आज चिकित्सा विभाग द्वारा बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के बीच गर्म मौसम से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने, ओआरएस घोल का उपयोग करने तथा हीट स्ट्रोक के लक्षण और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को भी लू से बचाव के उपाय बताए गए।

 

अभियान के तहत आद्रा मंडल रेल चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

 

*प्लास्टिक मुक्त स्टेशन की पहल*

आद्रा स्टेशन पर यात्रियों को कपड़े के थैले वितरित कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान किया गया। प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल संचालकों को कागज और पत्तल के दोने-प्लेट का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

 

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस तक आद्रा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यालयों में स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक उन्मूलन संबंधी कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य रेल परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *