
चाईबासा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या-98, श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय, चाईबासा में कांग्रेस के बीएलए-दो त्रिशानु राय ने रविवार को अपने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाता सत्यापन एवं बूथ मैपिंग कार्यों की विशेष कैंप में समीक्षा किया।
निरीक्षण के दौरान बीएलए-दो त्रिशानु राय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता विवरणों के सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही घर-घर चल रहे सत्यापन अभियान से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर त्रिशानु राय ने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करते हुए अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं,

ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बीएलए-दो त्रिशानु राय ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी प्रभावी भागीदारी निभा सके। मौके पर बूथ के सुपरवाईजर शिक्षक राकेश कुमार सिंह , बीएलओ शिक्षिका मनीषा दास सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
