• Sun. Jun 14th, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर, 14 जून 2026: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के सत्यापन एवं शत-प्रतिशत मैपिंग कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंपों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से मतदाता सत्यापन, मैपिंग कार्य और लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर अभियान के महत्व को समझाया और सभी पात्र मतदाताओं से अपने निर्वाचन संबंधी विवरणों का सत्यापन कराने की अपील की।

 

उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जून तक विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने चक्रधरपुर प्रखंड स्थित रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल के बूथ संख्या 233 एवं 234 तथा ओएचई ट्रेनिंग स्कूल के बूथ संख्या 235 एवं 236 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक किए गए मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने सभी बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को अभियान को गंभीरता से संचालित करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष और सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *