
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
अधिसूचना रद्द किए जाने को लेकर उमड़ी ग्यारह गांव के महिला पुरुष का जनाक्रोश

केरेडारी: सीबी माइंस दक्षिण कोल ब्लॉक के आवंटन को लेकर कोयला मंत्रालय द्वार भूमि अधिग्रहण के लिए जारी किए गए राज पत्र को रद्द किए जाने को लेकर ग्यारह गांव के लोग विशाल जन समूह के साथ प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को महाजुटान होकर जोरदार धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। ग्यारह गांव के बस्तियों गांव मुहल्लों,मंदिरों मस्जिदों,हॉस्पिटल,थाना,प्रखंड कार्यालय सब जमीन दोज हो जाएगा। बहु फसलीय जमीन को पहाड़ बनाना चाहते है,सभी गांवों के ग्रामीणों को खाना बदोश की जिंदगी जीने पर विवश करने का भूमि अधिग्रहण की नोटिफिकेशन है। विशाल जन समूह ने एनटीपीसी के खिलाप कड़ा विरोध किया गया। एक स्वर में कही गई,जान देंगे लेकिन जमीन भी नहीं देंगे। मौके पर विशाल जन आक्रोश रैली में शामिल होकर आपर समर्थन देने पहुंचे है महिला पुरुष नौजवान वृद्ध हज़ारो की संख्या मौजूद है।एनटीपीसी,माइंस चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तारीकरण को किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जायेगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
