
सिंदरी विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 54 में क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। लगभग 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास धनबाद नगर निगम के माननीय महापौर संजीव सिंह द्वारा नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया गया।


इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री नीरज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर खुशी जाहिर की।
महापौर संजीव सिंह ने इस मौके पर कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।
स्थानीय लोगों ने इस योजना की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं पार्षद का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी तरह तेजी से किए जाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
