• Fri. Oct 9th, 2026

लायंस क्लब गोविंदपुर ने वृद्धाश्रम में मनाई मानवता की मिसाल, बुजुर्गों को कराया भोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 9, 2026
crescent ad

गोविंदपुर (धनबाद)।लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा विश्व सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को सेवा भावना का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। क्लब ने कालाडीह मोड़, कौवाबांध स्थित रामाश्रय वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

यह सेवा कार्यक्रम क्लब के सक्रिय सदस्य लायन प्रशांत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें बुजुर्गों को दोपहर का भोजन एवं मिठाई खिलाई गई और उनके साथ आत्मीय समय बिताया गया।

 

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच सेवा का यह अनुभव दिल को छू लेने वाला था। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जीवनभर परिवार और समाज के लिए सब कुछ दिया है, इस पड़ाव पर उन्हें सबसे ज्यादा प्रेम और सम्मान की जरूरत है। समाज को इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है।

उन्होंने लायन प्रशांत सिंह और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन को वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाना सच्ची मानवता है और दूसरों के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष लायन अमन यादव, लायन संदीप विश्वकर्मा, लायन अनुराग प्रदीप और जोन चेयरपर्सन लायन सुरेंद्र कुमार राय समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

अंत में अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा कि लायंस क्लब गोविंदपुर सेवा सप्ताह के दौरान लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है और भविष्य में भी इसी सेवाभाव के साथ कार्य करता रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *