• Sun. Jun 14th, 2026

रोजगार और पैसा दोगुना करने का झांसा, करोड़ों की ठगी कर फरार हुई कंपनी

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

 

दारू( हजारीबाग): रेलीफिन्स रिलीफ निधि लिमिटेड पर रोजगार दिलाने और कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है।

मामला सामने आने के बाद जिले के कई क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कंपनी हजारीबाग, बड़कागांव, उरीमारी, चुरचू इत्यादि क्षेत्र में शाखाएं संचालित कर लोगों को पहले नौकरी और बेहतर आमदनी का सपना दिखाती थी, फिर रजिस्ट्रेशन, बचत योजना और निवेश के नाम पर किस्तों में पैसे जमा करवाती थी। भरोसा बढ़ाने के लिए निवेशकों को पासबुक भी उपलब्ध कराई जाती थी।

मामले को लेकर दारू थाना क्षेत्र निवासी सविता कुमारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में प्रवीण विस्ली, गणेश महतो, रामबिलास दास, बंगाली कुमार दास, बिरसा मांझी तथा राजकुमार मिर्धा को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता के अनुसार, दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत केवल ईरगा गांव के 62 लोगों से करीब पांच लाख रुपये वसूले गए, जबकि पूरे हजारीबाग जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये की ठगी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब निवेश की अवधि पूरी हुई और लोगों ने अपनी जमा राशि मांगी,

तब कंपनी के संचालक और एजेंट कथित रूप से फरार हो गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद बताए जा रहे हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *