• Tue. Nov 3rd, 2026

रैयतों के साथ नौकरी देने के नाम से किया छलावा,चंद्रगुप्त खदान में खनन कार्य पूरी तरह ठप, हजारों रैयतों ने किया विशाल धरने का ऐलान

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2026
crescent ad

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी प्रखण्ड के पचड़ा में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के सुशी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं ने खनन कार्य को पूरी तरह बंद करा दिया है। J KLM के युवा शक्ति राजेश कुमार ने कहा कि सबसे पहले यहां के स्थानीय विस्थापितों और प्रभावितों को अपनी दोनों आंखों को खोल कर 100% नौकरी और रोजगार देना होगा! सिर्फ नौकरी के नाम से छलावा करना बंद करे!

 

स्थानीय युवाओं का कहना है कि पिछले *9 महीने से कंपनी सिर्फ आश्वासन देकर* लोगों को ठगने का काम कर रही थी। युवाओं को सिर्फ प्रतिदिन ऑफिस में चक्कर लगवाया जा रहा था।

 

वहीं *ड्राइवर भाइयों का आरोप* है कि 6 महीने से कंपनी ट्रायल के नाम पर ठग रही है। 6 महीने पहले ट्रायल लेकर छोड़ दिया गया, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु के बाहरी ड्राइवरों को नौकरी दी जा रही है।

 

अब पचड़ा, नायखाप, सिजुवा के सभी युवा, सभी जनप्रतिनिधि और सभी ड्राइवर भाई एकजुट होकर विशाल धरने पर बैठ गए हैं। युवाओं का साफ कहना है – *जब तक 1000 लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी, तब तक हम धरने से नहीं हटेंगे।*

 

*विधायक ने लिया संज्ञान*

 

मौके पर पहुंचे *बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी* ने कहा कि पचड़ा, नायखाप, सिजुवा कब के लोगों की मांग जायज है। उन्होंने MDO के *आर.एस. यादव* को दो टूक कहा कि तुरंत 1000 लोगों को नौकरी देना होगा। विधायक ने MDO की बातों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि जब तक 1000 लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा, धरना जारी रहेगा।

 

पचड़ा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी कहा है कि हम सभी एक साथ इसी मांग पर अड़े रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed