• Tue. Apr 21st, 2026

रामनवमी और ईद को लेकर गोविंदपुर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न 

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026
crescent ad

 

गोविंदपुर थाना रामनवमी और ईद को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से बुधवार को गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जिसमें धनबाद के एसपी शंकर कांति गोविंदपुर के थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउवत , अंचल अधिकारी गोविंदपुर, पूर्व उप्रमुख डीएन सिंह , जिला परिषद एजाज अहमद , जिला परिषद सोहराब अंसारी, सभी गणमान्य लोगों ने अपने-अपने

विचारधाराओं से संबोधित किया रामनवमी और ईद सभी शांतिप्रिय से मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई रामनवमी को लेकर सभी अपने अपने रूट से रामनवमी के लाइसेंस धारी ध्वज लेकर शांतिपूर्वक

जुलूस में सम्मिलित होकर और धार्मिक संगीत के साथ बाजा बजाने की अनुमति दी गई है डीजे की नहीं सभी लाइसेंस धारी के द्वारा जल की व्यवस्था और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग रखी गई है सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर रहेगी किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाएं अगर कहीं समस्या हो तो थाना में सूचित करें और 112 नंबर पर डायल कर सकते हैं गोविंदपुर प्रखंड के अंतर्गत सभी रामनवमी के लाइसेंस धारी ने अपना लाइसेंस प्राप्त किया साथ ही रामनवमी और ईद शांतिपूर्वक मनाने का भी संकल्प लिया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *