
नावाडीह :- तुलसी प्रसाद संवाददाता
जब आप और हम अपने घरों में सो रहे थे, तब डुमरी विधायक जयराम महतो रात के 2 बजे एक आदिवासी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और रात 3 बजे तक वार्ता कर परिवार को उचित मुआवजा दिलाया।

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत पेंक थाना क्षेत्र के धवईया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में श्यामलाल हेम्ब्रम की मौत हो गई थी। हादसे को दो दिन बीत चुके थे, लेकिन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए कोई ठोस और सार्थक पहल नहीं हुई थी।

विधानसभा में समिति की बैठक में शामिल होने के बाद विधायक जयराम महतो सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों के साथ घंटों वार्ता की और अंततः पीड़ित परिवार को ₹4 लाख 15 हजार का मुआवजा दिलाया।
इसके साथ ही विधायक जयराम महतो ने अपने निजी वेतन से ₹25 हजार की आर्थिक सहायता भी पीड़ित परिवार को दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को सरकारी मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।
रात के अंधेरे में न्याय की इस पहल ने एक बार फिर दिखाया कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी सिर्फ सदन तक सीमित नहीं होती। मुश्किल वक्त में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची जनसेवा है…
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
