• Wed. Nov 25th, 2026

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 22 बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवाएं

admin's avatar

Byadmin

Nov 25, 2026
crescent ad

 

सरायकेला/खरसावां। जिला आयुष समिति के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एएएम घटदुलमी की एसीएचओ डॉ. आशा कुमारी एवं योग प्रशिक्षक सहित पूरी आयुष टीम ने भाग लिया।

 

इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर सर्दी, खांसी, बुखार, त्वचा रोग एवं चोट से संबंधित समस्याओं के लिए होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में कुल 22 बच्चों को होम्योपैथिक दवाएं दी गईं।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां की वार्ड सदस्य श्रीमती रश्मि एवं कोच बलराम महतो शामिल हुए। दोनों ने शिविर में सहभागिता निभाते हुए इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *