• Mon. May 4th, 2026

राजनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

राजनगर : आज दिनांक 04/05/26 को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसवाँ के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरणा प्रदर्शन किया गया ।

ज्ञात हो कि झारखंड के सरायकेला – खरसवाँ जिले के राजनगर प्रखंड के सरकारी अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराने की कोशिश के दौरान माँ विनीता बानरा और उनके नवजात शिशु की मौत एक हृदयविदारक घटना घटित हुई है, जो झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है।
इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद पूर्व सांसद सह भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा झारखंड की स्वास्थ्य बयावस्था ख़ुद बीमार है,यहाँ का स्वास्थ्य मंत्री आला लगाकर घूमते है,लेकिन बयावस्था में सुधार हो इसके लिये कुछ भी नहीं करते है ।
21वीं सदी में भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण दो जिंदगियों का चला जाना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि इस सड़ चुके सिस्टम द्वारा की गई ‘संस्थागत हत्या’ है। यह अत्यंत शर्मनाक है कि जहाँ आधुनिक चिकित्सा की बातें होती हैं, वहाँ हमारे अस्पताल बुनियादी बिजली और बैकअप तक के लिए मोहताज हैं।
अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कहा सबसे निंदनीय प्रशासन का रवैया है, जो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने और लीपापोती करने में जुटा है। एफआईआर दर्ज न करना और सच्चाई को छिपाना उन पीड़ित परिजनों के साथ घोर अन्याय है। भाजपा माँग करती है की इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने कहा ऐसा लगता है कि इरफान अंसारी के नेतृत्व में झारखंड का स्वास्थ्य विभाग एक मजाक बन कर रह गया है । उन्होंने कहा इससे पूर्व झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने का मामला सामने आया था, उस प्रकरण में भी लीपापोती का प्रयास हुआ था ।
भारतीय जनता पार्टी जिला सरायकेला खरसवाँ सरकार से यह भी माँग करती है कि पीड़ित विनीता बानरा के परिवार को पचास लाख का मुआवजा दिया जाये मृतक के निकटतम संबंधी को सरकारी नौकरी की सहायता दी जाए ।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मृतका के पति ने उन्हें इंसाफ दिलाने की माँग की।
प्रदर्शन के समाप्ति के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से उपयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक अनंत राम टुडू,जिला महामंत्री राकेश मिश्रा जिला मंत्री सूर्या देवी,भुवनेश्वर महतो,बलदेव मंडल,प्रखंड अध्यक्ष मनसा लोहार,उज्ज्वल मोदक,सुखदेव गौड़,मुरली प्रधान,बीजू दत्ता,साधन महतो,माईकल महतो,पिंकी मोदक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *