• Sun. Jul 12th, 2026

रथ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त व एसपी ने की विधि-व्यवस्था की ऑनलाइन समीक्षा

admin's avatar

Byadmin

Jul 12, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा* रथ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रथ मेला एवं पूजा स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा संपर्क सूची को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रथ यात्रा मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, विद्युत तारों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की पूर्व जांच करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती और फ्लैग मार्च संचालित करने का निर्देश दिया गया।

 

प्रशासन ने आयोजन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के साथ आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

 

बैठक में सिविल सर्जन को मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने और विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

 

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और रथ पूजा के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *