• Thu. Jul 9th, 2026

रथयात्रा एवं ऐतिहासिक रथ मेला की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – आगामी ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं रथ मेला के सफल, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग, मेला परिसर एवं प्रमुख स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग, अग्निशमन व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मोहंती, श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी सहित मेला समिति एवं सेवा समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने रथयात्रा के पारंपरिक मार्ग, श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।

 

मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों के सहयोग से सरायकेला की सदियों पुरानी गौरवशाली रथयात्रा एवं रथ मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *