
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद) धनबाद जिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के दस छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण ,दो रजत एवं छः कांस्य पदक प्राप्त किया विद्यालय को ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि मन एवं मस्तिष्क को योग नियंत्रित करता है। प्रतिदिन यदि हम योग करने का अभ्यास करें तो हमारी दिनचर्या व्यवस्थित एवं अनुशासित होगी। योग में सर्वांगीण विकास करने की क्षमता है। विद्यालय की योग शिक्षिका अंजली कुमारी ने बताया कि प्रिया कुमारी, निशा कुमारी को स्वर्ण, प्राची कुमारी, खुशी कुमारी को रजत एवं अनुष्का कुमारी, द्वितीया कुमारी, आरुषि, मिशिका ,नंदिनी, डिंपल और निहारिका को कांस्य पदक मिला। यह कार्यक्रम जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल धनबाद में जिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुआ।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, प्राचार्य मनोज कुमार एवं उप प्राचार्या लीला सिंह ने विजेता बहनों को शुभकामनाएं दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
