


नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय पूर्वी में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में सालवी कुमारी, राधा कुमारी, साक्षी कुमारी, मनीष कुमार, राहुल कुमार, बादल कुमार, पलक कुमारी, साजिया खातून, दीपिका कुमारी, रोशन कुमार, अंकित कुमार, राजकुमार चौरसिया, मौसम कुमारी, आदित्य कुमार, तनु कुमारी, मोहम्मदी फातिमा, गुलाब शाह, फिरदौस, फरहाना परवीन, अंशु कुमारी, मंजू कुमारी, शुभेच्छा पांडे, दिव्या कुमारी, एशिया खातून एवं खुशबू परवीन शामिल रहे।समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाकांत तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद दास,
शिक्षक नाहिद तबस्सुम, सपना कुमारी गुप्ता, निर्मला कुमारी, तबस्सुम परवीन, रीता पटेल, एकता कुमारी, वंदना कुमारी, घनश्याम पांडे, गिरिराज कुमार, नरेंद्र कुमार, संजय कुमार गुप्ता, रविकांत, संतोष कुमार सिंह, निधि रानी, अश्विनी कुमार, नागेंद्र कुमार मिश्रा, पल्लवी कुमारी, संजय कुमार शास्त्री एवं अशोक कुमार मेहता सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
