• Sun. Apr 19th, 2026

एनवीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन एनवीडब्ल्यू (नॉन-बेलेबल वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फुटहरवा गांव निवासी राम आशीष चौहान, तेजु चौहान तथा स्टेशन नवीनगर निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है।

ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर एनवीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को विधि सम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही अन्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *