• Sat. Jun 20th, 2026

मुहर्रम को लेकर पेंक नारायणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित 

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2026
crescent ad

 

नावाडीह/ बोकारो तुलसी प्रसाद संवाददाता का रिपोर्ट

मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ,सीओ अभिषेक कुमार के साथ सदस्यों ने भाग लिया। सीओ ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने ताजिया जुलुस निकालने जाने वाले जगहों की जानकारी ली!आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। मुहर्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर गश्ती की जाएगी।बीडीओ ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला पर्व है!इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलुस निकालने वाले कमेटी सहयोग करें ताजिया तय मार्ग से ही ले जाना अनिवार्य होगा!

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें!बैठक में मनोहर तिर्की एस.आई, रंजय कुमार,एस.आई,एस.के ठाकुर,एस.आई,सुकरा उरांव भुनेश्वर राम तुरी, गुरु प्रसाद पटेल, नुनुचंद महतो,भेखलाल महतो,करमुद्दीन अंसारी,मिश्रीलाल महतो, जगरनाथ महतो,अजमूल,जैनुल अंसारी,ताजुद्दीन, ,एहसान,जफर,अब्दुल,जब्बार, फारूक,तुलसी सिंह,युसूफ आज़ाद,सहित अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *